{"_id":"6854645c40322125fb0e98fc","slug":"get-tested-for-tb-if-you-cough-for-more-than-ten-days-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126104-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दस दिन से अधिक खांसी पर कराएं टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दस दिन से अधिक खांसी पर कराएं टीबी की जांच
Fri, 20 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 9मोहल्ला रावका में टीबी के बारे में जागरूक करती जिला टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा।संवाद
- फोटो : mathura
नारनौल। जिला टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने वीरवार को मोहल्ला रावका में मोहल्ला बैठक आयोजित कर लोगों को टीबी के बारे में जागरूक किया।
शोभा शर्मा ने कहा कि यदि दस दिन से अधिक किसी को खांसी की समस्या है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीबी की जांच करवानी चाहिए। खांसी, सांस लेने में परेशानी और थकावट टीबी के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की दवाइयां फ्री में दी जाती हैं।
उन्होंने कहा कि टीबी का 6 माह तक इलाज चलता है। कुछ मरीज बीच में इलाज लेना छोड़ देते हैं। इससे बीमारी को दूर करने में दिक्कत आती है। इसलिए एक बार टीबी का कोर्स शुरू करने के बाद थोड़ी सी राहत मिलने पर दवाइयां लेना बंद न करें।
इस मौके पर उन्होंने दवाइयाें, संतुलित आहार, सावधानी व सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि टीबी मरीज को सरकार की ओर से हर माह संतुलित आहार और नकद राशि भी दी जाती है।