फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Get cheated by getting the app downloaded

एप डाउनलोड करवा दो खातों से निकाले 61 हजार रुपये

Thu, 22 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Get cheated by getting the app downloaded
मोबाइल पर एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर धोखे से दो अलग खातों से 61 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि उसका मोबाइल नंबर उसके और उसकी पत्नी के बैंक खाते का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है। उसने अपने फोन में एक एप डाउनलोड किया था और इसके नहीं चलने पर कस्टमर केयर में संपर्क का मैसेज आया। इंटरनेट पर सर्च कर मिले नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने फोन पर दूसरी एप डाउनलोड करवाई और खाता नंबर पूछने पर बता दिया जिसके बाद कॉल कट गई और उसके बाद दो अलग-अलग नंबर से फोन आया जिस पर उसकी बात हुई। शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि इसके उपरांत मोबाइल फोन पर बिना ओटीपी आए ही उसके खाते से 38 हजार रुपये और उसकी पत्नी के खाते से 23 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed