फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gave the message of save daughter under Mhari Laado Mhari Shaan program.

Mahendragarh-Narnaul News: म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ का संदेश दिया

Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gave the message of save daughter under Mhari Laado Mhari Shaan program.
नारनौल। पीजी कॉलेज नारनौल में बुधवार को जिलास्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि युवा अपनी सोच से समाज में बदलाव ला सकते हैं। विकसित भारत-विकसित हरियाणा का सपना तभी पूरा होगा जब सभी युवा मिलकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि जिला के युवा लिंगानुपात में सुधार के लिए जन जागरण चलाएं। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम के तहत डीसी महेंद्रगढ़ के सोशल मीडिया पर अपना फोटो व वीडियो अपलोड करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भेजें। इसके लिए #meripyarilado लिखकर @DCMahendragarh को facebook और twitter (X) पर टैग करें। सर्वश्रेष्ठ 20 प्रविष्टि को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक चीजों के लिए करें। समय खराब करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग ना करें। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डाॅ. पंकज गौड़ ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, डीआईओ हरीश शर्मा, पीजी कॉलेज की प्राचार्य पूर्ण प्रभा, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, डाॅ. एसपी सिंह व टेकचंद यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाकर दिया संदेश
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सकारात्मक नजरिए से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता ...विपत्ति में, विरोध में, अडिग रहो, अटल रहो, के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो युवा हर विपत्ति का सामना करने के लिए तैयार रहता है वह जीवन में हमेशा सफल रहता है।





पक्ष-विपक्ष में हुई बहस


आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में एमएस मुदगिल की देखरेख में युवाओं ने मॉक पार्लियामेंट की कार्यवाही में भाग लिया। इस दौरान पक्ष व विपक्ष के बीच प्रश्न कल के दौरान विभिन्न सवाल उठाए गए। जिनका मंत्रियों की भूमिका में बैठे युवाओं ने बेहतरीन तरीके से जवाब दिया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या पर पूछे गए सवाल पर सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की जानकारी के दौरान पक्ष तथा विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। कुछ मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में बहस भी हुई। इसके अलावा नई शिक्षा नीति व मोटे अनाज को लेकर भी पक्ष विपक्ष में कई सवाल जवाब हुए। कुलदीप एंड पार्टी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed