फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gave information to children about Sanskrit conversation and Vedic mathematics.

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चाें को संस्कृत संभाषण, वैदिक गणित के बारे में जानकारी दी

Thu, 13 Jun 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gave information to children about Sanskrit conversation and Vedic mathematics.
फोटो संख्या:81- गांव देवनगर में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में हिस्सा लेते आर्य दल के सदस्य व बच्
महेंद्रगढ़। गांव देवनगर में चल रहे आठ दिवसीय आर्यवीर दल आवासीय शिविर के चौथे दिन बच्चाें द्वारा करवाया गया। नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य डॉ. बीरेंद्र आर्य ने शिविरार्थियों को बताया कि आयुर्वेद का लक्ष्य केवल रोगी का उपचार करना नहीं है बल्कि आयुर्वेद प्रत्येक व्यक्ति को रोगी होने से बचना ही चाहता है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच कृष्ण कुमार आर्य, राजेश कुमार आर्य, इंद्रजीत ने बताया कि बुधवार को आयुर्वेद विज्ञान, प्राकृतिक जीवनशैली पर प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य डॉ. बीरेंद्र आर्य ने तथा मानव शरीर विज्ञान एवं कार्यप्रणाली विषय पर राजकीय अस्पताल सतनाली के मेडिकल अधिकारी डॉ. पंकज ने बौद्धिक सत्र लिए। मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत ने बच्चों को उनके जानने योग्य मनोविज्ञान के मूलभूत पहलुओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

डॉ. पंकज ने बताया कि केवल मात्र शारीरिक स्वास्थ्य को ही संपूर्ण स्वास्थ्य नहीं समझना चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक स्वास्थ्य की संपूर्ण समग्रता स्वास्थ्य कहलाती है। उन्होंने शिविरार्थियों को चेतन, अवचेतन, अचेतन मन के विषय को उदाहरण सहित समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलेश मुदगल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विषयों के वरिष्ठ, अनुभवी, योग्य तथा कुशल व्यक्तित्वों के माध्यम से शिविरार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरार्थी न केवल अध्यात्म विद्या, अपनी संस्कृति की वैज्ञानिकता, अपने महापुरुषों के जीवन चरित्र, योग - यज्ञ आदि विषयों को पढ़ रहे हैं अपितु साथ ही अंग्रेजी में वार्तालाप, संस्कृत संभाषण, वैदिक गणित, एनाटोमी-फिजियोलॉजी जैसे विषयों का भी मूलभूत ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed