{"_id":"6217cc5e3e0a7b6db909faa1","slug":"garbage-disposal-plant-will-be-built-at-a-cost-of-65-lakhs-in-four-months-gaushala-will-be-built-by-spending-50-lakhs-narnol-news-rtk6393918186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह में 65 लाख की लागत से बनेगा कचरा निस्तारण संयंत्र, 50 लाख की खर्च कर बनाई जाएगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह में 65 लाख की लागत से बनेगा कचरा निस्तारण संयंत्र, 50 लाख की खर्च कर बनाई जाएगी गोशाला
विज्ञापन
ब्रहमचारी रोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम दिनेश कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
लंबे समय से गंदगी एवं कूड़े के ढेरों से परेशान शहरवासियों को अब शीघ्र ही निजात मिलेगी। इसके लिए नगरपालिका द्वारा 65 लाख रुपये की लागत से शहर के मोदाश्रम के नजदीक कचरा निस्तारण संयंत्र लगाने की योजना तैयार की गई है। दूसरी योजना के तहत शहर के मोदाश्रम के नजदीक 50 लाख रुपये की लागत से नंदीशाला बनाकर बेसहारा गोवंशों से निजात दिलाने की तैयारी है। इसके लिए नपा द्वारा जगह का चयन कर लिया गाय है।
जिम्मेदारों की माने तो दोनों संयंत्र शुरू होने से शहर से प्रतिदिन निकालने वाले 150 क्विंटल कचरे को रिसाइकिल कर वर्मी कंपोस्ट खाद सहित अन्य प्रकार से इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। नपा की यह योजना सिरे चढ़ी तो चार माह में शहरवासियों को गंदगी से राहत मिल सकती है। कचरा निस्तारण संयंत्र के लगे से शहर में स्वच्छता भी बढ़ेगी।
एसडीएम और नपा के एमई ने किया जगह का निरीक्षण
शहर में अभी तक कोई भी कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं होने से लोग कूड़े को अक्सर खाली जगहों पर डाल देते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू और गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। इसे देखते हुए अब मोदाश्रम के पास एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र बनाया जाएगा। इसी संबंध में वीरवार को महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार और नपा के एमई योगेश राठी ने इस केंद्र के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मोदाश्रम के पास एमआरएफ केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 65 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके बनने से शहर का कूड़ा एक ही जगह पर इकट्ठा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
योजनाबद्ध तरीके से हो रहे शहर में विकास कार्य: एसडीएम
एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। शहर की सड़कों को नया रूप दिया जा रहा है। सरस्वती कॉलोनी से ब्रह्मचारी रोड के चल रहे कार्य का भी मुआयना किया। ब्रहमचारी रोड के बनने से सतनाली चौक से होते हुए सब्जी मंडी व बाजार की तरफ जाने वाले नागरिकों को आसानी होगी। जाम से भी मुक्ति मिलेगी। शहर में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जाएंगे। बहुत जल्द महेंद्रगढ़ शहर अलग ही रूप में दिखाई देगा। मोदाश्रम के पास ही नंदीशाला बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया गाय है। इसे बनाने के लिए 50 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
चार माह में दोनो प्रोजेक्ट होेंगे पूरे
दोनों प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत आएगी। कचरा निस्तारण संयंत्र में ठोस एवं तरल कचरे का निस्तारण हो पाएगा। वहीं नंदीशाला से शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को स्थायी आश्रय मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। चार माह में दोनों की प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।