शहर के 11 हट्टा बाजार में एकता युवा क्लब द्वारा श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम शुरू किया गया। रविवार शाम को विधि-विधान से भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई। क्लब के सदस्य विकास गोयल व लीलू यादव ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह-शाम को भगवान गणपति की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। 19 सितंबर को भगवान गणपति की मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर विक्की गोयल, लीलू यादव, जयपाल, राहुल यादव, सुमित, रवि, साहिल, नीरज, गोविंद खेड़ीवाला, सुरेंद्र दायमा, थावर सिंह सैनी, संजय खेड़ीवाला, लाला, मोनू, दिवेश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।