फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gangaur Pujan which lasts for 16 days concludes with immersion

Mahendragarh-Narnaul News: विसर्जन के साथ 16 दिन चलने वाले गणगौर पूजन का समापन

Mon, 31 Mar 2025 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gangaur Pujan which lasts for 16 days concludes with immersion
नारनौल। शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित अटेली, नांगल चौधरी व निजामपुर आदि में सोमवार को गणगौर विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से स्थानीय मोहल्ला फलसा स्थित ख्वाजा वाले कुएं पर गणगौर विसर्जन की विशेष रौनक रही। फाल्गुन मास में गणगौर पूजन का कार्यक्रम शुरू होकर लगातार 16 दिनों तक चलता है। गणगौर और ईशर को मिठाई, हलवा-पूरी खिलाकर व पानी पिलाकर विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन

राजस्थान में यह त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। इसलिए राजस्थान की सीमा से लगे होने के कारण नारनौल व आसपास के क्षेत्र में भी गणगौर पूजन की प्रथा का प्रचलन है। गणगौर व ईशर को पार्वती व भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण नई सुहागिनें अपने सुखमय जीवन के लिए व कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए गणगौर का पूजन मिलकर करती हैं। शास्त्रों के अनुसार मां पार्वती ने भी अखंड सौभाग्य की कामना से कठोर तपस्या की थी और उसी तप के प्रताप से भगवान शिव को पाया।
विज्ञापन

इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को व पार्वती ने समस्त स्त्री जाति को सौभाग्य का वरदान दिया था। इसके चलते सोमवार को महिलाओं ने बर्तन में जल लेकर और हरी दूब व फल सजाकर गणगौर के गीत गाते हुए विसर्जन करने वाले स्थान तक पहुंची। इसके बाद शिव-गौरी को सुंदर वस्त्र पहनाकर सिंदूर, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, दूब व पुष्प से उनकी पूजा-अर्चना की। क्षेत्र में 16 दिनों तक चले गणगौर कार्यक्रम का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed