{"_id":"661b83c0dfdf3d7c040ed20f","slug":"gang-rape-of-mentally-retarded-girl-in-mahendragarh-two-accused-arrested-tenants-committed-crime-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: मंदबुद्धि बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म; दो आरोपी गिरफ्तार, किरायदारों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: मंदबुद्धि बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म; दो आरोपी गिरफ्तार, किरायदारों ने दिया वारदात को अंजाम
Sun, 14 Apr 2024 12:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:50 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ के मोहल्ले में बिहार के श्रमिक किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार देर शाम आठ वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची को बहला-फुसला के अपने कमरे में बुलाया और उसके दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ के एक मोहल्ले में शनिवार देर शाम को करीब आठ साल की मंदबुद्धि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। चिकित्सकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। बच्ची को हायर सेंटर रोहतक के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में बिहार के श्रमिक किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार देर शाम आठ वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची को बहला- फुसला के अपने कमरे में बुलाया और उसके दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बिहार के कबीरपुर निवासी कुंदन और सुगापुर निवासी भूपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल में महिला चिकित्सक ने बताया कि एंबुलेंस में परिजन आठ वर्षीय बच्ची को अस्पताल लेकर आए थे। बच्ची को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।