{"_id":"66d9f7342fa1e90e7403576a","slug":"ganesha-idols-decorated-with-pearls-are-attracting-people-narnol-news-c-196-1-nnl1003-115802-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खूब लुभा रहीं मोतियों से सुशोभित गणेशजी की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खूब लुभा रहीं मोतियों से सुशोभित गणेशजी की मूर्तियां
Thu, 05 Sep 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
- कल से घर-घर विराजमान होंगे गणपति बप्पा
-200 से लेकर 5 हजार रुपये तक तक मूर्तियां बाजार में उपलब्ध
फोटो नंबर 12
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल।
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। दस दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर है। एक ओर जहां विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा बड़े-बड़े आयोजन कर गणेश उत्सव मनाया जाएगा, वहीं अनेक घरों में भी गणपति बप्पा विराजमान होंगे। इसे लेकर शहर के बाजारों में अनेक स्थानों पर गणेशजी की मूर्तियां बिक्री के लिए सजाई गई हैं।
इस बार गणेश चतुर्थी सात सितंबर को है और इसी दिन सभी लोग गणेशजी की प्रतिमा को विधिविधान से स्थापित करेंगे। इसके बाद 15 सितंबर तक रोजाना गणेशजी का पूजन कार्यक्रम चलेगा और इसके बाद उनका विसर्जन किया जाएगा। शहर के बाजार में वैसे तो गणेशजी की विभिन्न प्रकार की प्रतिमाएं आ रही है, परंतु मोतियों से सुशोभित गणेशजी की मूर्तियां लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रही है। गणेशजी की प्रतिमा के विक्रेता पंकज ने बताया कि बाजार में वैसे तो इस बार अनेक प्रकार की गणेशजी मूर्तियां आ रही है परंतु जिन मूर्तियां में मोती लगे हैं उनकी चमक लोगों को आकर्षित कर रही है।
उन्होंने बताया कि गणेशजी की मूर्तियां मेरठ से मंगवाई गई हैं, इसके अलावा बाजारों में कई स्थानों पर दिल्ली व राजस्थान से भी गणेशजी की मूर्तियां लाकर बेची जा रही है। दुकानदार ने बताया कि गणेशजी की मूर्ति 200 रुपए से शुरू होकर पांच हजार रुपए तक की हैं। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी से गणेशजी घर-घर में विराजमान होंगे, इसलिए अब दो दिन बाजार में जमकर खरीदारी की जाएगी। महेंद्रगढ़ रोड, रेवाड़ी रोड, पुल बाजार व आजाद चौक आदि बाजारों में गणेश जी की मूर्तियां बेचने की अनेक दुकानें लगी हैं।