फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gajanan came to every house, slogans of Vignaharta echoed

Mahendragarh-Narnaul News: घर-घर पधारे गजानन, विघ्नहर्ता के गूंजे जयघोष

Sat, 07 Sep 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gajanan came to every house, slogans of Vignaharta echoed
फोटो नंबर-12गणेशजी की शोभायात्रा निकालते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। गणेश चतुर्थी पर्व पर शनिवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में जगह-जगह गणेशजी शोभायात्रा के साथ महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गणपति बप्पा के जयघोष से हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अनेक लोगों ने विघ्नहर्ता गणेशजी की मूर्ति को पूजा-अर्चना कर अपने घरों में भी विराजमान किया। शहर की सबसे पुरानी संस्था श्रीगणेश उत्सव मंडल द्वारा 28वें गणेश उत्सव को लेकर महावीर चौक के पास से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महावीर चौक के पास से शुरू होकर पुल बाजार, मानक चौक व पुस्तक गली होते हुए आयोजन स्थल सत्यनारायण मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
सत्यनारायण मंदिर में गणेश उत्सव का आयोजन यहां रह रहे मराठा परिवार व स्थानीय लोग साथ मिलकर करते हैं। शोभायात्रा के सत्यनारायण मंदिर में पहुंचने के बाद पंडित देवकीनंदन ने गणेशजी का पूजन करवा उन्हें विराजमान करवाया। वहीं श्री गणपति उत्सव मंडल की ओर से छोटा-बड़ा तालाब पर आयोजित 13वें गणेश उत्सव को लेकर मां चामुंडा देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं कलश उठाकर व युवा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसी कड़ी में गणपति प्लाजा मार्केट गांधी बाजार में भगवान गणपति जी की विधिवत स्थापना हुई।
विज्ञापन

मां चामुंडा देवी मंदिर से चलकर समस्त भक्त भारी संख्या में गणपति बाबा की जयकार करते हुए गणपति प्लाजा मार्केट गांधी बाजार पहुंचे। गणेश जी के प्रथम दिवस की आरती में समाजसेवी अशोक यादव बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए। इसके अलावा गांव पटीकरा, पुरानी सराय, मोहल्ला बांस, पुरानी मंडी, नलापुर, परशुराम काॅलोनी, कल्लूमल की बगीची, फ्रांसखाना, गांधी काॅलोनी तथा मानक चौक आदि अनेक स्थानों पर शोभायात्रा निकाल कर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई। शहर में सभी स्थानों पर आज गणेशजी विराजमान कर दस दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी व 17 सितंबर को विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed