फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fury among NHM employees due to non-implementation of 7th Pay Commission announcement

सातवें वेतन आयोग की घोषणा लागू नहीं होने से एनएचएम कर्मचारियों में रोष

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fury among NHM employees due to non-implementation of 7th Pay Commission announcement
एनएचएम कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा धनतेरस पर प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण घोषणा के 5 महीने बाद भी पत्र जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण एनएचएम कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। पूर्व जिला प्रधान हरकेश ने बताया कि एक जनवरी 2018 से एनएचएम कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के हिसाब से सेवा नियम बनाकर वेतन निर्धारित किए गए थे। इस दौरान अधिकतर श्रेणी के कर्मचारियों के वेतनमान में भारी विसंगतियां थीं। उसे दूर करवाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी की चार वर्ष से बार-बार बैठक हो रही है। केवल आश्वासन ही मिल रहा है। आज तक एक भी कर्मचारी की वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया, जिसकी वजह से एनएचएम कर्मियों में रोष है।

जिला संयोजक संदीप यादव ने बताया कि 20-20 वर्षों से एनएचएम के तहत कर्मचारियों को आज भी प्रत्येक वर्ष 31 मार्च के बाद रिन्युअल किया जाता है, जिसके कारण कर्मचारियों को मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। ज्ञापन लेने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके मांगपत्र को उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर नितेश बंसल, योगेश शर्मा, हेमंत यादव, सुनीता यादव, उषा रानी, पूनम यादव, दिनेश शर्मा, हेमंत गर्ग, बिंदू यादव, संजय सैनी, ज्योति यादव, सुनीता मान, दिनेश सैनी, प्रेम प्रकाश, गौरव कक्कड़, विजय यादव व जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed