फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   furniture, house, fire, shop, fire, bigrade

फर्नीचर हाउस में आग लगने से लाखों का सामान जला

Sun, 20 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
furniture, house, fire, shop, fire, bigrade
फर्नीचर में लगी आग
गांव मौड़ी निवासी दुकानदार सुरेंद्र कुमार के फर्नीचर हाउस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह काफी दिनों से फर्नीचर की दुकान चलाता है। शनिवार रात वह रोजाना की तरह दुकान को ठीक प्रकार से बंद करके पास में ही स्थित अपने घर चला गया था। रात करीब 12 बजे पड़ोसी ने दुकान में आग धधकते हुए देखी तथा इसकी सूचना दुकानदार सुरेंद्र को दी।
विज्ञापन

दुकानदार उसी समय मौके पर पहुंचा। इसी बीच आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। तब तक आग उग्र रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की। इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचित करने के प्रयास किए गए लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मोटर चलाकर मटके, बाल्टियों के जरिए पानी डालकर आग बुझाई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे  में आग पर काबू पाया जा सका। तब दुकान में रखा फर्नीचर का सारा सामान जल गया था। दुकानदार सुरेंद्र ने बताया कि गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये भी जल गए। छत व दीवारों में दरारें आ गई। दुकानदार ने बताया कि आग की इस घटना में उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने प्रशासन व सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed