{"_id":"62b35c05146d416d9b77905c","slug":"funeral-with-military-honours-of-martyr-asi-shivlal-in-naxalite-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: नक्सली हमले में शहीद एएसआई शिवलाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: नक्सली हमले में शहीद एएसआई शिवलाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Wed, 22 Jun 2022 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:44 PM IST
सार
उपायुक्त जयकृष्ण आभीर ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपने लाड़ले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
गांव पायगा में शहीद को श्रद्धांजलि देते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ओडिशा में नक्सली हमले में शहीद हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव पायगा के एएसआई शिवलाल का बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपने लाड़ले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ में एएसआई पद पर तैनात शिवलाल ओडिशा में तैनात थे। मंगलवार को रोड पेट्रोलिंग के दौरान नक्सलियों ने चारों ओर से जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले के लिए ग्रेनेड लांचर का उपयोग किया था।
विज्ञापन
इस हमले में तीन जवान शहीद हुए थे जिनमें जिला महेंद्रगढ़ के गांव पायगा के एएसआई शिवलाल भी शामिल हैं। उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शहीद शिवलाल अपने पीछे दो पुत्रियां तथा एक पुत्र के अलावा पत्नी शकुंतला को छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन