फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fuel stocks of 40 families reduced to ashes after fire breaks out in fodder stack; fire brigade arrives late.

Mahendragarh-Narnaul News: धांसे में आग लगने से 40 परिवारों का ईंधन जलकर राख, देरी से पहुंची दमकल

Mon, 13 Apr 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fuel stocks of 40 families reduced to ashes after fire breaks out in fodder stack; fire brigade arrives late.
फोटो नंबर-03 इंंधन में लगी आग को बुझाता कर्मचारी। स्रोत-ग्रामीण
नारनौल। गांव कोरियावास में सोमवार सुबह लकड़ियों के ईंधन (धांसे) में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर करीब 40 घरों के सरसों की कटाई के बाद रखे धांसे जलकर राख हो गए। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दमकल देरी से पहुंची। इससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

गांव के दादावाला कुआं के पास खाली पड़ी जगह पर आसपास के करीब 40 परिवारों ने सरसों की कटाई के बाद अपने-अपने धांसे जमा कर रखे थे। इनका उपयोग वे रोजमर्रा के चूल्हे जलाने के लिए करते थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक इन धांसों में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते कई लोगों का ईंधन जलकर नष्ट हो गया। प्रभावित लोगों में राजकुमार, महावीर, सूबे सिंह, श्रीपाल, राजेश, उगनता, बुधराम और कृष्ण सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दमकल गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में प्रशासन की ओर से रोडवेज विभाग से ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed