फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Freedom of expression and rights were suppressed during the emergency

Mahendragarh-Narnaul News: आपातकाल में हुआ था अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अधिकारों का दमन

Thu, 26 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Freedom of expression and rights were suppressed during the emergency
फोटो संख्या:67- संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते
महेंद्रगढ़। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में संविधान हत्या दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। इसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वायत्तता एवं नागरिक अधिकारों का दमन हुआ। यह दिन संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि आपातकाल हमें यह स्मरण कराता है कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी से पोषित होता है। विश्वविद्यालयों को इस चेतना का केंद्र बनना चाहिए। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आपातकाल पर तैयार की गई एक वीडियो भी दिखाया गया। साथ ही संस्कृति मंत्रालय द्वारा भेजी गई विशेष प्रदर्शनी भी लगाई। कुमारी तृप्ति सैनी ने आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़े प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सुप्रिया यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. पायल चंदेल, सुप्रिया यादव, प्रो. रंजन अनेजा, प्रो. राजेंद्र मीणा, डॉ. नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed