फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Free preparation will be done by the SC students for UPSC exam

यूपीएससी परीक्षा के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हकेविवि कराएगा नि:शुल्क तैयारी

Mon, 25 Apr 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Free preparation will be done by the SC students for UPSC exam
अनुसूचित जाति के होनहार युवाओं को प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) व अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक तैयारी के लिए अब हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, केंद्र सरकार के सहयोग से मदद प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय में इस उद्देश्य से डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डीएसीई) की शुरूआत हुई है और इस बाबत मंत्रालय के साथ हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में शुरू होने जा रहे इस सेंटर के संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य में यह केंद्र केवल हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में खुल रहा है और इसके माध्यम से प्रति वर्ष सौ विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा हेतु तैयारी करवाई जाएगी। कुलपति ने बताया कि इस सेंटर के अंतर्गत प्रति छात्र 75000 रूपये का अनुदान प्राप्त होगा। जिसके माध्यम से प्रतियोगियों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय कुलपति ने बताया कि इस सेंटर के अंतर्गत 33 प्रतिशत महिला प्रतियोगियों को शामिल किया जाएगा। जिससे कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। विवि की ओर से इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. अंतरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. अंतरेश कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को यूपीएससी व अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्तम श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस तरह के इस तरह के सेंटर खोले गए हैं। जिनमें हरियाणा राज्य के संदर्भ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का केंद्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed