फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fraudulently withdraw 2 lakh rupees from bank account

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 2 लाख रुपये

Fri, 28 Jan 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
fraudulently withdraw 2 lakh rupees from bank account
ठग ने महिला को झांसे में लेकर उसके व उसकी मां के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने शहर थाना पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पटीकरा निवासी तरुण कुमारी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटीकरा निवासी तरुण कुमारी ने बताया कि 26 जनवरी को रात में करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर किसी दूसरे नंबर से फोन आया। जिसने कहा कि भाई ने आपके बैंक खाते में पैसे डालने के लिए कहा है। उसने कहा कि वह अपना फोन-पे चेक करे उस पर रिफंड पेमेंट का संदेश आया है। उस व्यक्ति ने कहा कि इसमें जो राशि है उसे भरो, ये पैसे आपके बैंक खाते में तुरंत रिफंड हो जाएंगे। इस पर उसने पेमेंट भर दी। ऐसा करते हुए उसके खाते से 60 हजार रुपये और उसकी मम्मी के खाते से 1 लाख 60 हजार रुपये निकल गए। इस पर उसने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed