फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four workers building a brick kiln fireplace fell from 35 feet, injured

ईंट भट्ठा की चिमनी बना रहे चार मजदूर 35 फीट से गिरे, घायल

Sun, 06 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four workers building a brick kiln fireplace fell from 35 feet, injured
ईंट-भट्ठे की चिमनी बनाते हुए अचानक स्टैंड (पैड)गिर गया। इससे करीब 35 फीट की उंचाई से चार मजदूर गिर गये। चारों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में चारों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों को कई जगह चोंटे आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव गुवानी में शांति नाथ ईंट भट्ठा पर चिमनी का काम चल रहा था। नई चिमनी खड़ी की जा रही थी। चिमनी के चारों ओर स्टैंड बनाया गया था। इसी पर खड़े होकर चार मस्त्री/मजदूर दोपहर करीब एक बजे काम कर रहे थे। बीच में उपर ही लंच करने लगे। इसी दौरान अचानक स्टैंड गिर गया। इससे चारों अचानक नीचे गिर गए। इसके साथ ही चिमनी भी नीचे गिर गई। घायलों में संभल उत्तर प्रदेश के निवासी शौकिन, इंदरीश, आमिर और गुफरान शामिल है। ईंट भट्ठा मालिक सुरेंद्र नबंरदार ने बताया की भटठे की चिमनी का काम ठेकेदार कर रहा था। 35 फुंट की उचाई पर काम चल रहा था। अचानक हादसा हो गया। भट्ठे पर करीब 11 लोग काम कर रहे थे, लेकिन उपर चिमनी पर केवल चार लोग ही काम कर रहे थे। सभी दस दिन पहले से काम पर थे। हादसा उस वक्त हुआ जब दोपहर में सभी खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक स्टैंड का संतुलन बिगड़ गया और स्टैंड के साथ चिमनी भी नीचे गिर गई। उस दौरान अन्य मजबूर भी अलग लंच कर रहे थे। ऐसे में कुछेक को हल्की चोंटे लगी, लेकिन उन्हें अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ी। बताया जा रहा हैं कि रात बारिश होने से स्टैंड एक ओर झुक गया। जिससे यह हादसा हुआ। यदि सभी काम पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed