{"_id":"5f5671aa8ebc3e54c4339791","slug":"four-statues-of-ancient-ashtadhatu-and-silver-crowns-stolen-from-surya-narayana-temple-narnol-news-rtk572491955","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसूर्य नारायण मंदिर से प्राचीन अष्टधातु की चार मूर्तियां और चांदी के मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीसूर्य नारायण मंदिर से प्राचीन अष्टधातु की चार मूर्तियां और चांदी के मुकुट चोरी
विज्ञापन
शहर के सबसे प्राचीन सूर्य नारायण मंदिर से चोर अष्टधातु की चार मूर्तियां, छोटे-बड़े चांदी के मुकुट, एक छतरी, टीवी और एक बाल्टी चोरी कर ले गए। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने सोमवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला फ्रांसखाना में सूर्य नारायण भगवान का प्राचीन मंदिर है। प्रचीन मंदिर होने के कारण यहां से मिट्टी और पानी अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए भेजा गया था। मंदिर के पुजारी अमित बोहरा ने बताया रविवार की रात मंदिर के अंदर और बाहर के गेट पर ताला बंद कर घर चला गया था। सुबह उन्हें पता चला कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि मंदिर से अष्टधातु की बनी राधा, कृष्ण, लड्डू-गोपाल और मां दुुर्गा की मूर्ति चोर उठा ले गए। चोर गणेश समेत अन्य देवताओं के आठ छोटे मुकुट और एक बड़ा मुकुट, एक छतरी, एक टीवी और एक स्टील की बाल्टी भी चोरी कर ले गए। पुजारी ने बताया कि मुकुट और छतरी करीब एक किलो से ज्यादा की होगी। सैकड़ों सालों पुुराने शहर के बीच में बने मंदिर में चोरी हुई है। बताया जा रहा हैं कि चोरों पहले मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर के दो ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में चोरी की वारदात शहर में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
मंदिर में नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे
मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही ओल्ड पुलिस चौकी प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर पुजारी से पूरे मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि मंदिर में सीसीवीटी कैमरे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मंदिर से चार अष्टधातु की मूर्तियां और छोटे बड़े करीब एक दर्जन मुकुट समेत अन्य सामान चोरी हुई है। मंदिर के आसपास घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के अलावा नारनौल में है सूर्य मंदिर
पुजारी अमित ने बताया कि प्रदेश में कुरुक्षेत्र के बाद नारनौल में सूर्य नारायण का मंदिर है। मंदिर काफी प्रचीन है। ऐसे में सभी मूर्तियां सैकड़ों साल पुरानी होंगी। अमित के अनुसार पुराना मंदिर होने के नाते अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में सूर्य नारायण के मंदिर की मिट्टी और कुएं का पानी भेजा गया था। उन्होंने प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पहले भी मंदिरों में हो चुकी हैं चोरियां
साल 2017 में मुख्य बाजार प्रेस गली में स्थित जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों चोरी हो गई थी। चोर ताला तोड़ कर करीब 400 साल पुरानी अष्टधातु से बनी राधा-कृष्ण की मूर्तियां चुरा ले गए थे।