{"_id":"660db8a72bda4b4dfc01afb8","slug":"four-resolutions-passed-in-mahapanchayat-members-along-with-saini-kshatriya-sabha-resigned-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108553-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महापंचायत में चार प्रस्ताव पास, सैनी क्षत्रिय सभा के साथ सदस्यों ने दिया त्याग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महापंचायत में चार प्रस्ताव पास, सैनी क्षत्रिय सभा के साथ सदस्यों ने दिया त्याग पत्र
Thu, 04 Apr 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- मोहल्ला सैनीपुरा में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लेते समाज के लोग--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। बेटी के ससुराल पक्ष से रुपये की मांग करने व पंप्लेट बंटवाने के मामले में सैनी सभा महेंद्रगढ़ की ओर से बुधवार को राज्य स्तरीय महापंचायत बुलाई गई। इसमें प्रदेश के करीब 15 जिलों से समाज के प्रधान व अन्य लोगों ने भाग लिया है।
सुबह 10 बजे शुरू हुई महापंचायत की कार्रवाई करीब 1500 लोगों की उपस्थिति में चार घंटे चली। इस दौरान प्रदेशभर से आए समाज के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया। साथ ही चार प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए। इसमें पहला प्रस्ताव सैनी सभा के वर्तमान प्रधान को बर्खास्त कर प्रशासक की नियुक्ति, दूसरा प्रस्ताव सभा द्वारा संचालित स्कूल का ताला खुलवाने व तीसरा प्रस्ताव प्रदेशभर की संस्थाओं द्वारा गुगन सैनी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री को सौंपने और चौथा प्रस्ताव वर्तमान सभा के प्रधान श्रीराम सैनी को सिरिया सौदागर के नाम से जाना जाएगा।
वर्तमान सैनी क्षत्रिय सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान श्रीराम की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए मंगलवार को सभा के उप प्रधान व सचिव सहित पांच सदस्यों ने त्याग पत्र दिया था। वहीं बुधवार को दो कार्यकारिणी सदस्यों ने भी त्याग पत्र दे दिया है। त्याग पत्र देने वालों में सभा के उप प्रधान कैलाशचंद, सचिव रूड़मल सैनी, सह सचिव अमर सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश व कार्यकारिणी सदस्य घनश्यामदास ने त्यागपत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
बेटी का पिता व ससुर तीन बार हुए भावुक
सैनी सभा के नजदीक आयोजित इस महापंचायत में बेटी के पिता घनश्यामदास व ससुर अजय सैनी पूरा घटनाक्रम बताते हुए तीन बार भावुक हुए। समाज के लोगों ने उन्हें संभाला। इस दौरान दोनों ने गुगन उर्फ गगन सैनी पर जमकर भड़ास निकाली और कठाेर दंड देने की मांग उठाई। बेटी के ससुर अजय सैनी ने महापंचायत को पूरे घटनाक्रम अवगत कराया। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक गुगन उर्फ गगन सैनी की पुलिस जांच कर गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा।
बेटी के ससुराल पक्ष ने दी है डीएसपी को शिकायत
इस मामले में बेटी के ससुर अजय सैनी निवासी ढाणी किरारोद की ओर से डीएसपी जमाल मोहम्मद को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
यह लोग हुए शामिल
महापंचायत में रामनारायण सैनी रोहतक, सौरव सैनी अधिवक्ता तिजारा राजस्थान, श्रीचंद सैनी ढाणी किरारोद, लक्ष्मीनारायण सैनी महेंद्रगढ़, दुलीचंद सैनी नारनौल, जगमाल सैनी प्रधान सैनी सभा दादरी, राकेश सैनी पार्षद धारूहेड़ा, ओमप्रकाश सैनी प्रधान सैनी सभा भिवानी, मास्टर रमेश सैनी, चेतन यादव, रामबिलास सैनी, अक्खीराम सैनी, होशियार सिंह सैनी, दिनेश मास्टर, पूर्णचंद सैनी नांगल चौधरी, रणवीर सैनी झज्जर, सुरजभान सैनी बहरोड़, रामकुमार सैनी गुरूग्राम, राम सिंह सैनी धारूहेड़ा सहित महेंद्रगढ़ के विभिन्न समाजों से करीब 1500 लोगों ने महापंचायत में हिस्सा लिया।