{"_id":"7ef850907b9e997773b1c92f9bc81e6c","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पलटी, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार पलटी, चार घायल
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी नहर के पास शुक्रवार रात 10:00 बजे हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए। चारों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव नांगल हरनाथ से लड़के का छुछक लेकर लोग नांगलिया मित्रपुरा कार में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
वापस जाते समय चार लोग तिगरा निवासी जसवंत (38), नांगल हरनाथ निवासी सुनील (20), झगड़ोली निवासी गुरजीत (22) और नांगल हरनाथ निवासी राजेश (25) कार में वापस नांगल हरनाथ जा रहे थे। रात करीब 10:00 बजे सिहमा गांव की छोटी नहर के पास कोई पशु गाड़ी के आगे आने पर चालक नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
इस कारण कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सभी की गंभीर हालत के देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन