फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   four including father and son died in a road accident

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत, केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
four including father and son died in a road accident
सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए राज्यमंत्री । - फोटो : Narnol
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें अटेली में सड़क हादसे पिता-पुत्र समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक हादसा नारनौल में हुआ। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव दोसौद निवासी दीपक (28) अपने बेटे हिमांशु (8) को बाइक पर लेकर शनिवार को कनीना जा रहा था। कनीना की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दीपक व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लेकिन, उपस्थित भीड़ ने मोटरसाइकिल के नंबर नोट कर लिए। नंबर से मोटरसाइकिल चालक की तलाश पुलिस कर रही है। घायलों को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल अटेली में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर नारनौल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अन्य स्थानों पर इलाज के लिए ले गए उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दूसरी घटना में चंदपुरा निवासी अमित (24) वर्षीय बाइक से किसी काम के लिए बस स्टैंड आया था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। अमित को रेवाड़ी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का रविवार को पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

हाईंवा-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाइवे पर गांव बाछौद के बस स्टैंड पर शनिवार देर रात हाईवा डंपर व ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर हो गई। इसमें हाइवा के क्लीनर की मौत हो गई। जबकि, हाइवा चालक व ट्रक का चालक घायल हो गए। दोनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा एक-दूसरे में फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों वाहनों को अलग-अलग कर अंदर फंसे घायलों को निकाल कर उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब करीब साढ़े 12 बजे रायबरेली निवासी कृष्ण कुमार ट्रक में रोड़ी लेकर रेवाड़ी की तरफ जा रहा था। बाछौद के बस स्टैंड पर ही पहुंचा था कि रेवाड़ी की तरफ से नारनौल की ओर आ रहे हाइवा व ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मेवात निवासी मोइन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाइवा में सवार कासम व ट्रक चालक कृष्ण घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची व तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर दोनों वाहनों को अलग-अलग किया। अंदर फंसे घायल कृष्ण तथा कासम नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। इसके बाद दोनों को हायर सेंटर भेज दिया।

घायल युवक को राज्यमंत्री ने उपचार के लिए पहुंचवाया अस्पताल
नारनौल। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव सोमवार को गांव खानपुर में अपने सर्मथक स्व.धर्मपाल के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए जा रहे थे, तो गांव खानपुर के नजेदीक एक युवक घायल अवस्था में अपनी मोटर साइकिल सहित रोड के किनार पड़ा था। यादव का काफिला उनके पास से गुजर रहा था कि राज्यमंत्री की निगाह व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने काफिले को रुकवाया व घायल को अस्पताल नारनौल पहुंचवाया। घायल युवक कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। राज्यमंत्री ने पुलिस को इस संबंध में घायल युवक की बाइक को टक्कर मारने वाले की भी तलाश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed