{"_id":"62449eefc628e330bb1d55e5","slug":"four-generations-relationship-with-rambilas-sharma-s-family-dushyant-chautala-narnol-news-rtk642527038","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबिलास शर्मा के परिवार से चार पीढ़ियों का नाता : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबिलास शर्मा के परिवार से चार पीढ़ियों का नाता : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
जयराम सदन महेंद्रगढ़ में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व
- फोटो : Narnol
मेरा सौभाग्य है कि मुझे लगभग 12-13 साल बाद दादा रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ आवास पर आने का मौका मिला। 12-13 साल पहले जब यहां पर चुनाव था तो गौतम शर्मा के साथ गांव-गांव, गली-गली चुनाव प्रचार में घूमे थे। यह विचार हरियाणा के उप मुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत चौटाला ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि दादा रामबिलास शर्मा के परिवार का और मेरे परिवार का 4 पीढ़ियों का नाता रहा है। चौधरी देवीलाल के साथ इमरजेंसी में दादा रामबिलास शर्मा जेल में बंद रहे। राजस्थान व हरियाणा में किए गए संघर्ष में चौधरी देवी लाल के साथ रहे। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ सरकार में वजीर रहे। पिताजी चौधरी अजय सिंह चौटाला के साथ सरकार में रहे और राय मलिकपुर से चंडीगढ़ तक पिताजी द्वारा की गई पैदल यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहे। आज भी रामबिलास शर्मा इस हरियाणा प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन को साथ लेकर चल रहे हैं।
पूर्व शिक्षामंत्री ने गोशालाओं में टीनशेड की रखी मांग
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 11 गोशालाओं में गायों के लिए टीन शेड, पानी व अन्य व्यवस्था की मांग की। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दो या तीन अप्रैल को चंडीगढ़ आएंगे आप, जहां-जहां गोशालाओं में पानी, टीनशेड या अन्य कोई व्यवस्था की कमी है लिखकर ले आना वे हस्ताक्षर कर देंगे। उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात होगी कि मुझे गो सेवा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का करते हैं समर्थन
अहीर रेजिमेंट के गठन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वेे व उनकी पार्टी अहीर रेजिमेंट गठन की मांग का समर्थन करते हैं। जब वे अमरीका में अध्ययन करते थे तो उन्हें पढ़ाई के दौरान पता चला कि अंग्रेजी हुकूमत से अमर शहीद राव तुलाराम ने देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी थी और अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। आजादी के बाद सेना में अहीरों का देश के प्रति बहुत बड़ा बलिदान का इतिहास है, इसलिए वे अहीर रजिमेंट की मांग का समर्थन करते हैं।
विरोधी धरातल पर देखें काम
उन्होंने रणदीप सिंह सुरजेवाला के महंगाई बढ़ने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला दिल्ली में बैठकर राजनीति करते हैं। वे धरातल पर आकर पता करें कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश में आम व्यक्ति के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं। रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व जजपा सरकार मिलकर 36 बिरादरी के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। भविष्य में भी भाजपा-जजपा मिलकर प्रदेश की जनता की भलाई व उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी। इस मौके पर अनेक भाजपा और जजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।