{"_id":"60884d368ebc3e8d927d4d2b","slug":"four-corona-infectors-killed-305-new-cases-received-narnol-news-rtk60627107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 305 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 305 नए मामले आए
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर लोगों पर भारी पड़ रही है। जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की 24 घंटे में मौत हो गई। वहीं तीसरे दिन भी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 300 के पार रही। वहीं गंभीर दो मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 305 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 8342 हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 52 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 7081 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के कारण बाछौद, पटीकरा व स्याना गांव के एक-एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 26 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 1235 केस अभी भी एक्टिव हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि जिले में 27 अप्रैल तक 163245 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 94311मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 194383 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3812 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
पूर्व सरपंच समेत चार की कोरोना से मौत
नारनौल। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण चार बुजुर्गों की मौत हो गई। इसमें गांव स्याणा निवासी पूर्व सरपंच (68) की कोरोना से मौत हो गई। शव का नारनौल में पोस्टमार्टम के बाद कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों के अनुसार पूर्व सरपंच को 19 अप्रैल को बीमार होने पर नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसकी सोमवार देर रात मौत हो गई। दूूसरी मामले में बाछौद निवासी एक व्यक्ति की सोमवार की रात मौत हो गई। 50 वर्षीय व्यक्ति गोमला का रहने वाला था। परिवार के साथ बाछौद में रहता था। बुखार-खांसी होने पर सोमवार को एंटीजन सैंपल की रिपोर्ट में संक्रमित मिला था। अटेली से पटीकरा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में दाखिल करवाया गया। अटेली अस्पताल के एसएमओ डॉ. आदित्य यादव ने बताया कि गंभीर स्थिति के चलते अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। तीसरा पटीकरा गांव में एक कोरोना व्यक्ति की मौत हो गई। इसका भी कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ। वहीं काठमंडी निवासी एक बुजुर्ग का सोमवार की शाम बीमार होने पर अस्पताल लाया गया। जहां एंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिला। मंगलवार को उसकी मौत हो गई और कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि काठमंडी के कोरोना संक्रमित की मौत को हेल्थ विभाग की बुलेटिन में नहीं दर्शाया गया है। बता दें कि पिछले साल कोरोना से 21 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
----------
माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के चेयरमैन अजय कुमार के दिशा निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले अधिक होने के कारण माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें ईदगाह कॉलोनी में ट्रंक फैक्ट्री से गली के अंतिम छोर तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार गांव तिगरा में विजयपाल के घर से रूप वसंत के घर तक, गांव बवानिया में व अगिहार में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
------------