फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four consumers filed a complaint regarding increase in electricity bill

Mahendragarh-Narnaul News: चार उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में बढ़ोतरी की करवाई शिकायत दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four consumers filed a complaint regarding increase in electricity bill
फोटो नंबर- 08बिजली अदालत में ​शिकायत दर्ज करवाते उपभोक्ता। संवाद
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में मंगलवार को 20वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में उपभोक्ताओं ने अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करवाई। नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, ग्रामीण क्षेत्र से दो और नांगल चौधरी क्षेत्र से दो उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। नारनौल ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के चार उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं, फिर भी पिछले कुछ महीनों से उनके बिल में वृद्धि हो रही है। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जिन मीटर कनेक्शन के बिल औसत आ रहे थे, उनके बिल में पिछले माह की बकाया रीडिंग को जोड़कर बिल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिल सही हैं, लेकिन यदि कोई उपभोक्ता एक साथ पूरा बिल नहीं चुका सकता, तो उसके लिए आसान किस्तों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

फीडर बदलने और ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर की मांग
नांगल चौधरी क्षेत्र के दो उपभोक्ताओं में से एक ने बताया कि उसका क्रशर कार्य है, लेकिन वर्तमान फीडर में लाइन लॉस की समस्या है। इसलिए उन्होंने अपने कनेक्शन को दूसरे फीडर से जोड़ने की मांग की। वहीं, दूसरे उपभोक्ता ने कहा कि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली की तार और खंभे लग चुके हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि फीडर बदलने के लिए उच्च विभाग से अनुमति ली जाएगी और ट्यूबवेल कनेक्शन का कार्य टेंडर एजेंसी द्वारा निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 195 उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायतें
बिजली अदालत प्रत्येक मंगलवार को सर्कल कार्यालय में आयोजित की जाती है। गत 22 अप्रैल से अब तक कुल 20 बिजली अदालत आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें जिले भर से कुल 195 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed