{"_id":"61d1ed14a7417c3d0b3d20e7","slug":"four-accused-of-stealing-by-burglary-arrested-narnol-news-rtk634625093","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सात माह पूर्व हुई चोरी की घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जुलाई माह में गांव दौंगड़ा अहीर स्थित एक मकान व दुकान से आरोपियों द्वारा सेंधमारी कर नकदी एवं सामान के साथ-साथ मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु उर्फ चिंटू वासी खोल, गोविंद उर्फ गबडू वासी खोल, मनोज उर्फ सोनू वासी खोल और कमल निवासी खेड़ी तलवाना हाल खोल रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को रेवाड़ी के खोल क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कनीना क्षेत्र के गांव दौंगडा अहीर में मकान और परचून की दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शिवचंद निवासी दौंगडा अहीर ने थाना कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर में घुसकर नकदी चोरी कर ली और परचून की दुकान से सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर थाना कनीना में अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तकनीक की सहायता से आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित हिमांशु उर्फ चिंटू, गोविंद और मनोज उर्फ सोनू ने कनीना के दौंगडा अहीर गांव में मकानों व दुकान में घुसकर नकदी, मोबाइल और सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी कमल को चोरी का सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से मामले की पूछताछ की जाएगी और सामान की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
फोन से खुला राज
सात माह पूर्व हुई इस चोरी की वारदात में आरोपियों द्वारा एक मोबाइल फोन भी चोरी किया गया था। पीड़ित द्वारा पुलिस की साइबर सेल को इसका बिल व आईएमईआई नंबर भी उपलब्ध कराया गया था। जब आरोपी ने चोरी किया गया फोन प्रयोग किया तो साइबर सेल ने इसकी लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया।