फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused of assault with gym operator arrested

जिम संचालक के साथ मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four accused of assault with gym operator arrested
नारनौल। हुडा सेक्टर में जिम संचालक के साथ मारपीट करने और उसके पिता को धमकी देने के मामले में महावीर चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक दिन पहले हुडा सेक्टर स्थित लाइफ स्टाइल जिम के संचालक के साथ हाथापाई की थी और जिम संचालक व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

महावीर चौकी पुलिस ने जलमहल के पास से छिलरो निवासी विक्रम और उसके अन्य दो साथी अमन व योगेंद्र को देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल अन्य साथी के बारे में बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में शामिल हिमांशु निवासी जाटूवास पाटन राजस्थान को सोमवार निजामपुर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग की हुई गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी विक्रम पर जिले में पहले भी झगड़े के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed