फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fountains of laughter erupted at the Mahamooh conference

Mahendragarh-Narnaul News: महामूर्ख सम्मेलन में छूटे हंसी के फव्वारे

Wed, 04 Mar 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fountains of laughter erupted at the Mahamooh conference
फोटो संख्या:-76 महार्मूख सम्मेलन में विधायक कंवर सिंह यादव को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित करते - फोटो : Samvad
महेंद्रगढ़। श्रीरामलीला परिषद के मास्टर जयनारायण सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार को महामूर्ख सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब गुदगुदाया। बैंड-बाजों की धुन, सब्जियों की मालाएं और व्यंग्य के तीरों के बीच सुधीर दीवान को महामूर्खाधीश के आसन पर विराजमान किया गया।
विज्ञापन

देश के विभिन्न कोनों से आए हास्य कवियों ने अपनी चुटीली रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि श्रोताओं की हंसी थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। राजनीति से लेकर समाज तक, हर विषय पर व्यंग्य की धार चली और महफिल देर रात तक गूंजती रही।
विज्ञापन

वहीं अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि अनिल अग्रवंशी, इंदौर से एकाग्र शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ से हीरामणि वैष्णव, मध्यप्रदेश से प्रियंका मिश्रा, बहराइच उत्तर प्रदेश से शरफ नानपारवी, हरियाणा के लाफ्टर शो फेम सुंदर कटारिया व महेंद्रगढ़ निवासी कवि सुरेश मकड़ ने मंच सांझा किया और अपनी रचनाओं से खूब कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजलों और व्यंग्यों के समन्वय ने बांधा समा : बहराइच के शरफ नानपारवी ने गजल के अंदाज में कहा कि हमने सच की राह चुनी तो पत्थर बहुत मिले, झूठ के बाजार में लेकिन खरीदार बहुत मिले।

हरियाणा के लाफ्टर शो फेम सुंदर कटारिया ने हरियाणवी अंदाज में हास्य बिखेरा। “घणी बड़ी-बड़ी बातां करै सै जमाना आज, पर घर की बात समझै कोन्या, बस दिखावे का साज।” महेंद्रगढ़ के स्थानीय कवि सुरेश मकड़ ने भी अपनी अपनी गजलाें व व्यंग्य से भी का मन माेहा। कवियों ने रचनाओं से गुदगुदाया तो श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।

फोटो संख्या:-76 महार्मूख सम्मेलन में विधायक कंवर सिंह यादव को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित करते

फोटो संख्या:-76 महार्मूख सम्मेलन में विधायक कंवर सिंह यादव को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित करते- फोटो : Samvad

फोटो संख्या:-76 महार्मूख सम्मेलन में विधायक कंवर सिंह यादव को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित करते

फोटो संख्या:-76 महार्मूख सम्मेलन में विधायक कंवर सिंह यादव को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित करते- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed