फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former sarpanch murder in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़ में पूर्व सरपंच की हत्या: तलवारों से किया हमला, सीने में गोलियां मार ले ली जान

Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
सार

गोली की आवाज सुनकर ताऊ बाहर निकला तो उसने आरोपियों को भागते हुए देख लिया। इनमें दो लोग गांव के मंजीत एवं अन्य हैं। घायल को कनीना उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां से भी रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
Former sarpanch murder in Mahendragarh of Haryana
मृतक की फाइल फोटो और जानकारी जुटाता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हत्या के मामले में पैरोल पर आए पूर्व सरपंच विक्रम सिंह की मंगलवार देर शाम आठ-नौ लोगों ने तलवार से वार कर और सीने पर गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों में तीन चार गांव धनौंदा के ही बताए जा रहे हैं जबकि तीन चार अन्य हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव धनौंदा के पूर्व सरपंच विक्रम सिंह ने जून 2016 को विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात सरपंची नहीं करने देने के विवाद में हुई थी। इस दौरान मौके पर विनोद के साथ मौजूद मंजीत का भी हाथ टूट गया था। उसके बाद अदालत ने विक्रम सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसके बाद से वह रोहतक जेल में सजा काट रहा था। अभी वह पैरोल पर बाहर आया था। उसी समय से आरोपी मंजीत विक्रम सिंह के साथ रंजिश पाले हुए था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात लगभग साढे़ सात बजे विक्रम घर से बाहर कुछ दूरी पर खड़ा था। तभी गांव के मंजीत और पांच अन्य बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने बाइक को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया और पास आकर उसके शरीर पर तलवारों से हमला कर दिया और सीने में गोलियां मार दीं। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर ताऊ बाहर निकला तो उसने आरोपियों को भागते हुए देख लिया। इनमें दो लोग गांव के मंजीत एवं अन्य हैं। घायल को कनीना उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के चचेरे भाई देवी राम की शिकायत पर आठ-नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। - राजेंद्र यादव, थाना प्रभारी, अटेली

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed