{"_id":"6729cd73b50e453f400837f5","slug":"former-mla-naresh-yadav-passes-away-in-narnaul-walked-from-nangal-chaudhary-to-rashtrapati-bhavan-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: पूर्व MAL नरेश यादव का निधन, पानी की मांग को लेकर नांगल चौधरी से राष्ट्रपति भवन तक की थी पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: पूर्व MAL नरेश यादव का निधन, पानी की मांग को लेकर नांगल चौधरी से राष्ट्रपति भवन तक की थी पैदल यात्रा
Tue, 05 Nov 2024 01:16 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक नरेश यादव
- फोटो : संवाद
हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव का आकस्मिक निधन हो गया। वे 61 साल के थे गत 31 अक्टूबर से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। पूर्व विधायक नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 में गांव राता कला में हुआ था। नरेश यादव छात्र जीवन से ही जुझारू व संघर्षशील नेताओं की पहली पंक्ति में थे। उन्होंने किसान, गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों के हित के लिए सैदव संघर्ष किया। जिससे उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था। उन्होंने एसवाईएल नहरी पानी की मांग को लेकर नांगल चौधरी से राष्ट्रपति भवन तक अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा भी की।
विज्ञापन
उनके संघर्षों के कारण 2005 में अटेली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चुने गए। बसपा, हजकां, कांग्रेस, आप, इनैलो, जेजपी के शीर्षक नेताओं से अच्छी पकड़ रही। वहीं फिल्मी जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे शक्ति कपूर, मैकमोहन, फिरोज खान, जय गौड़, कादर खान आदि से दोस्ती का रिश्ता रहा। पूर्व विधायक नरेश यादव नेता के आकस्मिक निधन से संघर्षशील व जुझारू नेता का अंत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव राता कला में किया गया, जहां अनेक राजनैतिक दल, सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन