फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For the first time in the second term, CM will come to Ateli city, many demands including sub-division are expected to be fulfilled.

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे कार्यकाल में पहली बार अटेली शहर में आएंगे सीएम, उपमंडल सहित कई मांगों के पूरा होने की आस

Fri, 28 Jul 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the second term, CM will come to Ateli city, many demands including sub-division are expected to be fulfilled.
बरसात से बिगड़ी जनसंवाद कार्यक्रम के मंच की व्यवस्था।
नारनौल/कनीना। प्रदेश के मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अटेली विधानसभा में तीन जगहों पर कार्यक्रम करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यकाल में पहली बार अटेली शहर में आएंगे। वह अटेली विधानसभा के गांवों में पिछली बार जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके हैं लेकिन शहर में उनका आगमन इस कार्यकाल में पहली बार है।
विज्ञापन

पिछले कार्यकाल के दौरान सीएम मनोहरलाल एक धार्मिक कार्यक्रम में आए थे। सात साल बाद अब सीएम अटेली आ रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों में अटेली के उपमंडल बनाने सहित अन्य कई मांगों के पूरा होने की आस जगी है। लंबे समय से स्थानीय लोग अटेली को उपमंडल बनाने की मांग कर चुके हैं। अब सीएम के दौरे से स्थानीय लोगों को इसकी उम्मीद जगी है। वहीं सीएम के राजकीय महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम से पहले बरसात के चलते सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। वाटर प्रूफ टेंट भी काम नहीं आया और स्टेज के आसपास व अन्य जगह पानी जमा हो गया। एसडीएम मनोज कुमार पूरी स्थिति पर नजर रखते हुए थे। यदि दोबारा बरसात होती है तो कार्यक्रम को महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में करवाया जाएगा। वहीं सीएम के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा की दृष्टि से 1200 पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आठ डीएसपी, गुप्तचर विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


यह रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
सीएम मनोहरलाल शुक्रवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र में तीन जगह पर अपने जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस से रूबरू होंगे।वहीं अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले 10 बजे कनीना की अनाज मंडी में इस दिन का अपना पहला जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करेंगे। यहां से वह वार्ड नंबर-6 गीता काॅलोनी में योगेश अग्रवाल की तरफ से आयोजित चाय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.10 बजे गांव सुंदरह में आंबेडकर भवन में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। यहां से दोपहर को सुरेश यादव के यहां लंच करेंगे। वहीं इस दिन का जिले का आखिरी जनसंवाद कार्यक्रम 3.15 बजे अटेली के राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वार्ड नंबर-3 की कृष्ण कुंज काॅलोनी में सुरेश शर्मा के यहां चाय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजकर 20 मिनट पर राजकीय मिडिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए हैलीपेड से रेवाड़ी के बावल के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेज को झोपड़ी नुमा बनाया गया

कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण प्रवेश की झलक दिखाने के लिए स्टेज को झोपड़ी नुमा बनाया गया है। सभी जगह मुख्यमंत्री और उनके साथ स्टेज पर बैठने वाले गणमान्य जन मुढों पर विराजमान होंगे। मुख्य स्टेज पर मिट्टी व गोबर से लीपकर रंगाई की गई है। सभी जगह पर वाटर प्रूफ टेंट का इंतजाम किया गया है।

मुख्यमंत्री दौरे के दौरान यूएवी (अनमैंड एरियल व्हीकल) के प्रयोग पर रहेगी रोक



जिलाधीश मोनिका गुप्ता ने एक आदेश पारित कर 28 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के दौरान एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के यूएवी उड़ाने पर धारा 144 लागू कर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि 28 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के दौरान मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) जैसे ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरा पर प्रतिबंध रहेगा। नगरपालिका समिति कनीना, अटेली और गांव सुंदरह की सीमा में एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी यूएवीएस की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस और लोक सेवकों पर लागू नहीं होगा। विशेष रूप से हरियाणा पुलिस, सेना या वायु सेना से संबंधित मानव रहित विमान प्रणालियों पर लागू नहीं होगा।

कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

डीसी ने जिले के अधिकारियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री के रूट का बारीकी से जायजा लिया। इस पूरे रूट पर बारिश होने की स्थिति में कहीं भी जलभराव ना हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थलों पर भी जलभराव रोकने के लिए पंपसेट लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उनके साथ एसपी विक्रांत भूषण, एडीसी वैशाली सिंह, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed