{"_id":"68852723b2090829490d7405","slug":"for-the-first-time-in-mdu-the-initiation-ceremony-will-be-inaugurated-with-blowing-of-conch-and-chanting-of-mantras-narnol-news-c-17-roh1020-697606-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एमडीयू में पहली बार शंखनाद व मंत्रोच्चारण से होगा दीक्षारंभ उत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एमडीयू में पहली बार शंखनाद व मंत्रोच्चारण से होगा दीक्षारंभ उत्सव का शुभारंभ
Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) 28 से 30 जुलाई तक टैगोर सभागार में नव प्रवेश प्राप्त स्नातक विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक जीवन की एक नई शुरुआत का प्रतीक होगा। इसमें पहली बार शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्यार्थियों के शिक्षण जीवन की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। उत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजबीर सिंह करेंगे।
शनिवार को कुलपति ने आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। यहां उत्सव को गरिमामय, प्रेरणादायक एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न केवल विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की परंपराओं से परिचित कराएगा बल्कि उनमें एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शैक्षणिक माहौल भी सृजित करेगा।
यह रहेंगी उत्सव की विशेषताएं
पहली बार शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उत्सव का शुरुआत होगा। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और शिक्षा परंपरा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। टैगोर सभागार की गैलरी में ‘गेस्ट स्टूडेंट गैलरी’ की विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें वे विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे, जो पूर्व से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। इस प्रेरणादायक उत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष स्वागत द्वार व सेल्फी पॉइंट्स स्थापित किए जाएंगे। यह आयोजन को युवाओं के बीच आकर्षक व स्मरणीय बनाएंगे। लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर इस उत्सव में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ उनमें जीवन जीने का कौशल विकसित किया जाएगा।
उत्सव के दौरान विवि के विभिन्न विभागों और संकायों की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षण प्रणाली, संसाधनों, मूल्यांकन पद्धति, शोध, रोजगार अवसरों की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाएं, पुस्तकालय, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और अन्य सह-पाठ्यक्रम अवसरों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इस आयोजन की व्यवस्था संभालेंगे।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि यह आयोजन एमडीयू की शिक्षण गुणवत्ता, संस्कृति और छात्र केंद्रित दृष्टिकोण का सजीव उदाहरण बनेगा। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने बैठक में उत्सव की रूपरेखा का ब्योरा दिया।
बैठक में प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. सपना गर्ग, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस सुनील जागलान, डिप्टी डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सोनू, उप निदेशक जनसंपर्क डॉ. नवीन कुमार, पीआरओ पंकज नैन, डीएसडब्ल्यू कर्मी नरेश अहलावत शामिल रहे।