फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For the convenience of passengers, temporary increase in coaches in 5 pairs of trains

Mahendragarh-Narnaul News: यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की हुई अस्थाई बढ़ोतरी

Wed, 09 Oct 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
For the convenience of passengers, temporary increase in coaches in 5 pairs of trains
नारनौल। रेलवे अतिरिक्त यात्रियों की संख्या को देखते हुए पांच जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी कर रहा है। इनमें ज्यादातर ट्रेन महेंद्रगढ़ होकर गुजरती हैं। इससे अब यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14118 व 14117 भिवानी-प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा भिवानी से 10 से 31 अक्तूबर तक एवं प्रयागराज से 11 से 1 नवंबर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 22464 व 22463 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा बीकानेर से 12 से 29 अक्तूबर तक एवं दिल्ली सराय से 13 से 1 नवंबर तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12463 व 12464 दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिल्ली सराय से 16 से 30 अक्तूबर तक एवं जोधपुर से 17 से 31 अक्तूबर तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14714 व 14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा 16 से 30 अक्तूबर तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं गाड़ी संख्या 12985 व 12986 जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर रेलसेवा 14 से 31 अक्तूबर तक 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed