फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For cow protection, 1.25 crore Surabhi mantras will be chanted and a Mahayagna will be held from January 16 to 23.

Mahendragarh-Narnaul News: गोरक्षा के लिए 16 से 23 जनवरी तक होगा सवा करोड़ सुरभि मंत्र जाप, महायज्ञ

Fri, 16 Jan 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
For cow protection, 1.25 crore Surabhi mantras will be chanted and a Mahayagna will be held from January 16 to 23.
फोटो संख्या:72- श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में श्री सुर​भि गो  महायज्ञ एवं श्रीमद् गो भागवत क
महेंद्रगढ़। गोरक्षा के लिए मातृभूमि सेवा संघ की ओर से 16 से 23 जनवरी तक शहर के डूलाना रोड स्थित श्रीगोपाल गोशाला बुचियावाली में सवा करोड़ सुरभि मंत्र जाप और 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की गोशाला बुचिवाली आयोजित होने वाले इस आठ दिवसीय श्री सुरभि गौ महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा।
इसका उद्देश्य भारत में माता का दर्जा गोवंश की रक्षा करना है। कार्यक्रम में विदूषी बेला पारिक की ओर से धार्मिक प्रवचन एवं गो सेवा के लिए जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन


बेला पारिक ने बताया कि कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी को भी बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में किसी भी दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ सामाजिक संगठन, राजनैतिक परिवार व आम लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोरक्षा के लिए सर्व समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। 13 करोड़ का सत संकल्प है और प्रथम खंड सवा करोड़ से शुरू होगा।
समाज में साधु-संत प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उस हिसाब से परिणाम नहीं आ रहे हैं। इसका मूल उद्देश्य गोमाता की रक्षा करना है ताकि भारत में गोमाता कत्लखानों में न जाए और हर व्यक्ति अपने पास गाय रखे ताकि समाज और गोवंश दोनों का कल्याण हो सके।
हरियाणा गोसेवा आयोग के प्रांतीय चेयरमैन श्रवण कुमार ने सभी लोगों, गोप्रेमियों, गोरक्षा दलों, किसानों से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की। विदूषी ने सभी लोगों से जोड़े में आने और हवन को सफल बनाने का आह्वान किया है। कथा का 25 देशों में लाइव प्रसारण किया जाएगा और इसके लिए लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी संघ के चैनल पर देख सकते हैं।

-
ये रहेगा पहले दिन कार्यक्रम आयोजन
मंडल की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी को सुबह साढ़े 8 बजे गोशाला से कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। यात्रा गोशाला से मोहल्ला जवाहर नगर, टेलीफोन एक्सचेंज, सराफा बाजार, परशुराम चौक व मसानी चौक होते हुए वापस गोशाला में पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे 108 कुंडीय हवन किया जाएगा और दोपहर 2 बजे से सवा 4 बजे तक गोभागवत कथा आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन हवन और कथा का समय एक समान रहेगा। 23 जनवरी को कथा के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed