{"_id":"696fc371d3844f1df301ec40","slug":"fog-slows-down-vehicle-speed-rain-likely-after-22nd-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135118-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे से वाहनों की गति पर ब्रेक, 22 के बाद बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे से वाहनों की गति पर ब्रेक, 22 के बाद बारिश की संभावना
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25नारनौल में सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
नारनौल। नारनौल में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से वाहन रेंगकर चले। जिले में सुबह 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। नारनौल का मंगलवार को न्यूनतम 6.5 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 22 जनवरी के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि बैक टू बैक (चार) पश्चिमी विक्षोभ की शृंखला उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगी।
इसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में 22 जनवरी के बाद लगातार जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत तक बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं बूंदाबांदी और तेज गति की हवाओं के साथ गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर छिट-पुट ओलावृष्टि की गतिविधियों को नकारा नहीं जा सकता। उसके बाद ठंड एक बार फिर से अपने तेवर दिखाएगी।