{"_id":"69a1eb3b51635be39000925a","slug":"flying-squad-caught-four-cheaters-in-political-science-board-exam-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124434-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजनीतिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में फ्लाइंग ने पकड़े चार नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजनीतिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में फ्लाइंग ने पकड़े चार नकलची
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर आते विद्
- फोटो : गल्लामंडी स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।
महेंद्रगढ़। जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा 5032 विद्यार्थियों ने दी। गांव पाली के परीक्षा केंद्र पर बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने दो, महेंद्रगढ़ व आकोदा केंद्रों पर एक-एक यूएमसी (प्रतिबंधित सामग्री रखने) केस बने हैं।
बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार शर्मा की टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस की टीमें मौजूद रही और सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम रहे। हालांकि विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र के सवालों को आसान बताया। विद्यार्थियों का कहना है कि पूरा प्रश्न पत्र सिलेबस से ही आया है बाहर से कोई प्रश्न नहीं दिया गया।
एसडीएम कनिका गोयल ने भी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गांव खुडाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संचालित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र नकल की दृष्टि से काफी संवेदनशील होते हैं। ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी नकल रहित परीक्षा के संचालन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है।
एसडीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर नकल रहित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सेंटर सुपरिटेंडेंट, चीफ सुपरिटेंडेंट व डिप्टी सुपरिटेंडेंट निष्पक्ष होकर परीक्षा कराएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विद्यार्थी बोले-आसान था प्रश्नपत्र
एक-एक नंबर के 20 प्रश्न काफी आसान थे। इसमें से बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान भरना सहित ऑप्शनल थे। कुल मिलाकर पूरा पेपर सिलेबस से आया थी। तैयारियों के अनुसार आसान पेपर रहा।-मोहन, पीएमश्री कन्या स्कूल महेंद्रगढ़
बॉक्स
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का पेपर काफी आसान आया है। मैंने को समय से पहले ही पेपर कर दिया था। इसमें 20 प्रश्न तो एक-एक अंक के शामिल किए गए हैं। इस पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। -अजय, आरआरसीएम स्कूल माजरा कलां
बॉक्स
मैंने पांच अंकों के प्रश्नों को पहले साल्व किया। सही समय पर पूरा प्रश्न पत्र हो गया था। तैयारी के अनुसार पूरा पेपर सिलेबस से ही आया था तो कोई परेशानी परीक्षा में नहीं हुई। अच्छे अंक जरूर मिलेंगे। -अनुष्का, रावमावि मालड़ा
बॉक्स
परीक्षा केंद्र पर इस बार सुविधाएं काफी अच्छी हैं। पुलिस तैनाती बाहरी हस्तक्षेप भी नहीं रहा है। मेहनत के अनुसार पेपर आसान आया है। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। इससे काफी अच्छे अंकों की उम्मीद है।
-शिवानी, रावमावि मालड़ा

फोटो संख्या:76- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर आते विद्- फोटो : गल्लामंडी स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।