फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Flaws in the hospital, syringes in the lab and reports of patients were scattered

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में खामियां... लैब में सिरिंज व मरीजों की रिपोर्ट बिखरी पड़ी थी

Tue, 25 Jul 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Flaws in the hospital, syringes in the lab and reports of patients were scattered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) धर्मेंद्र सांगवान ने सोमवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लैब में काफी खामियां मिलीं। लैब में ब्लड सैंपल के लिए प्रयोग होने वाले इंजेक्शन, सिरिंज खुले में फेंकी हुई थीं। इसके अलावा टेस्ट कराने के लिए आने वाले मरीजों की रिपोर्ट भी कमरे में स्लैब पर बिखरी पड़ी थीं।
जैसे ही एमएस लैब में पहुंचे तो वहां केवल एक कर्मचारी मिला। बाकी कर्मचारी बाहर गए हुए थे। मरीज भी सैंपल देने के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे थे। एमएस ने खुद लैब में बिखरी रिपोर्ट व सिरिंज की फोटो खींची। इस पर एमएस ने तुरंत लैब इंचार्ज को बुलाया और व्यवस्था दिखाई। लैब इंचार्ज ने भी माना कि आज व्यवस्था ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्वीपर को बदला गया है। पहले वाले स्वीपर सही काम कर रहे थे और उनको पूरी जानकारी थी, लेकिन आज नया स्वीपर आने की वजह से यह हालत हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद एसएम मेट्रोन रूम पहुंचे और उनसे भी लैब व अन्य जगहों की हालात की जानकारी ली। उन्होंने लैब क्वालिटी इंचार्ज को भी मौका देखने को बोला और भविष्य में साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके पहले एमएस ने इमरजेंसी को भी चेक किया। यहां पर डॉक्टर द्वारा लिए गए राउंड व अन्य जानकारी रजिस्टर में चेक की। इसके अलावा निकू वार्ड में पहुंचकर वहां की व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना एप्रेन पहने काम कर रहे थे कर्मी, लगाई फटकार
एमएस डॉ. धर्मेंद्र सांगवान टीकाकरण कक्ष पहुंचे। यहां उन्हें दो कर्मचारी मिले। दोनों ही कर्मी बिना एप्रेन पहने काम कर रहे थे। इस पर एमएस ने दोनों के एप्रेन व नेम प्लेट के बारे में पूछा तो बताया कि यहीं पड़े हैं। एप्रेन न पहनने बारे पूछे सवाल पर कर्मी जवाब नहीं दे सके। एमएस ने उन्हें कहा कि बिना एप्रेन आपको कौन पहचानेगा कि आप कर्मचारी है। उन्हाेंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने इंचार्ज को भेजें, ताकि जवाब मांगा जा सके।


डेंटल कक्ष में भी नहीं मिले डॉक्टर
इसके बाद एमएस डेंटल कक्ष में पहुंचे, लेकिन यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। उन्होंने डॉक्टरों बारे मौजूद कर्मियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर अभी बाहर गए हैं। एमएस ने तुरंत डॉक्टरों को रिपोर्ट करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान ही एक डेंटल सर्जन एमएस से मिली और बताया कि ट्रेनिंग चली हुई है। वह ट्रेनिंग में थीं।


बिना एंट्री नहीं होगी गायनी वार्ड में पुरुषों की एंट्री
अंत में एमएस ने गायनी वार्ड व ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गायनी वार्ड में गेट पर खड़ी महिला कर्मचारी से रजिस्टर मांगकर उसे चेक किया। एमएस ने निर्देश दिए कि बिना रजिस्टर में एंट्री के किसी भी पुरुष को अंदर नहीं आने दिया जाए। उसकी पूरी जानकारी रजिस्टर में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed