फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Flag procession taken out on the beginning of Navratri at Siddha Peeth Maa Bhura Bhavani Temple Sisoth Dham

Mahendragarh-Narnaul News: सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम में नवरात्र के शुभारंभ पर निकाली ध्वजायात्रा

Thu, 03 Oct 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 03 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Flag procession taken out on the beginning of Navratri at Siddha Peeth Maa Bhura Bhavani Temple Sisoth Dham
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर में वीरवार को महंत शक्ति नाथ महाराज के सानिध्य में ध्वजा यात्रा निकाली गई। ध्वजा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव सिसोठ के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर में ही संपन्न हुई।
विज्ञापन

महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि वीरवार को शारदीय नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री की समर्पित होता है। नवरात्र के प्रथम दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना होती है। मंदिर में सुबह छह से आठ बजे तक मंदिर में पूजा एवं आरती की गई। इसके बाद सुबह नौ बजे मंदिर में हवन किया गया। हवन के बाद श्रद्धालुओं ने महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में डीजे के साथ माता का ध्वजा लेकर माता भूरा भवानी के जयघोष के साथ ध्वजा यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि नवरात्रों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे आरती होगी। नौ बजे हवन व शाम चार से छह बजे तक महिला मंडली द्वारा भजन संगीत कार्यक्रम होगा और शाम 6 बजे संध्या आरती होगी और रात आठ से 10 बजे तक श्री दुर्गा स्तुति पाठ होगा। कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया व कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि 9 अक्तूबर बुधवार को माता का विशाल जागरण होगा और 11 अक्तूबर को माता का भव्य मेला व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार रामधन गोस्वामी एंड पार्टी द्वारा बहुत ही सुंदर-सुंदर भजन सुनाए जायेंगे एवं मनमोहक झांकी दिखाईं जाएगी। मेले में खेलों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे वालीबॉल में प्रथम इनाम 11 हजार, द्वितीय इनाम 71 सौ रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपये इनाम दी जायेगी। 50 किलोग्राम भार वर्ग में बच्चों की कबड्डी करवाई जाएगी, जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। 51 रुपये से 51सौ रुपये तक की दंगल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed