फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five thousand people forced to pass through dirty water, broken roads are also causing pain

Mahendragarh-Narnaul News: पांच हजार लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर, टूटी सड़क भी दे रही दर्द

Thu, 19 Jun 2025 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people forced to pass through dirty water, broken roads are also causing pain
फोटो नंबर-12चांदुवाड़ा की टूटी सड़क पर बह रहे सीवरेज के गंदे पानी में से गुजरते लोग। संवाद
नारनौल। मोहल्ला चांदुवाड़ा बाजार की सड़क इन दिनों लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। सड़क का निर्माण किया जाना था, लेकिन मार्च में तोड़ने के बाद इसकी सुध नहीं ली गई है। अब बारिश होने से सड़क पर पानी भर गया है।
विज्ञापन


साथ ही सीवर ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। यह सड़क तालाब बहादुर सिंह रोड से बजाजा बाजार, पुस्तक गली व आजाद चौक जैसे मुख्य बाजार को जोड़ती है। इस मार्ग से प्रतिदिन 4000 से 5000 लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग के दोनों तरफ दुकानें भी बनी हुई है, जिनमें अब ग्राहक भी आने के लिए चार बार सोचता है। टूटी सड़क पर एक तरफ जहां लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वहीं सीवर के पानी से वातावरण दूषित रहता है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि मार्च में सड़क को तोड़ा गया था। इसके बाद से कार्य अधर में लटका हुआ है। इस मार्ग से मोहल्ले के लोगों के अलावा सैकड़ों लोग तालाब बहादुर सिंह रोड से आजाद चौक, मानक चौक व बजाजा बाजार की ओर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्ला चांदुवाड़ा के बाजार से प्रतिदिन चार से पांच हजार लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इन्हें अब तीन माह से गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। यह मार्ग कई मोहल्लों को तो जोड़ता ही साथ में अनेक दुकानें भी मार्ग पर पड़ती है। अब रास्ता उबड़-खाबड़ होने से लोग भी इस मार्ग से आने में संकोच कर रहे हैं।



इंसेट
चांदुवाड़ा से पालतियान गुरुद्वारे तक भी टूटी सड़क
मोहल्ला चांदुवाड़ा से पालतियान गुरुद्वारे तक की सड़क को भी बनाने के लिए तोड़ रखा है। इसके कारण मोहल्ले के लोगों के लिए दोनों तरफ से आने-जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। लोगों ने कहा कि अब बारिश के दिनों में इन टूटी सड़कों व सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



बाक्स-

टूटी सड़क व ओवरफ्लो सीवर के कारण दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। सारा दिन यहां का वातावरण दूषित रहता है। इस सड़क को बनाने के लिए चार महीने पहले तोड़ी गई थी, तब से इसी हाल में पड़ी है। वाहनों के निकलते समय कंकड़ भी उछल कर दुकानों में आते हैं।



सचिन सोनी। दुकानदार

बाक्स-



चांदुवाड़ा का मुख्य मार्ग होने के बाद भी प्रशासन द्वारा इस मार्ग की सुध नहीं ली जा रही। इस मार्ग के नहीं बनने व सीवर ओवरफ्लो होने के कारण यहां के निवासियों व दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। अब बारिश के दिनों में तो यह मार्ग और भी बदहाल हो गया है। अगर जल्द प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान नहीं करवाया गया तो दुकानदारों व लोगों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


नरेश जैन



वर्जन-

चांदुवाड़ा की सीवर लाइन इंटरनेट की लाइन डालते समय टूट गई थी। इस पूरी लाइन को जल्द फिर से डालना है। सड़क अभी आगे तक और तोड़ी जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है जल्द ही इसका कार्य करवा दिया जाएगा।



आकाश कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed