फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five teams formed in ITI for the Youth Festival

Mahendragarh-Narnaul News: युवा महोत्सव को लेकर आईटीआई में बनाईं 5 टीमें

Mon, 13 Oct 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five teams formed in ITI for the Youth Festival
फोटो संख्या:61- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ --संवाद
महेंद्रगढ़। 29 व 30 अक्तूबर को जिला युवा महोत्सव नारनौल में किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्राचार्य महावीर व नोडल अधिकारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि हरियाणा सरकार लोक कला, लोक नृत्य, लोक संगीत व लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

युवाओं को हरियाणा की इसी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए जिला युवा महोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा। कार्यक्रम में विजेताओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। आईटीआई की ओर से पांच टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जो विभिन्न शिक्षण संस्थानों व गांव-गांव जाकर युवाओं को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगी। युवा ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी टीम पंजीकरण करवाने के लिए आईटीआई में आवेदन कर सकती है। महोत्सव को लेकर ब्लॉकवार संस्थानों में जाकर महोत्सव के बारे में जानकारी मुहिया करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य महावीर ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रतिभागी के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 1100 रुपये से 31 हजार रुपये तक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विजेता युवा जनवरी महीने में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान या अनपढ़ युवा भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed