फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five sub-health centers will get new buildings, Rs 2.31 crore will be spent

Mahendragarh-Narnaul News: पांच उपस्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया भवन, 2.31 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Tue, 17 Jun 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five sub-health centers will get new buildings, Rs 2.31 crore will be spent
फोटो नंबर- 13नारनौल ​स्थित नागरिक अस्पताल।
प्रेम प्रकाश शर्मा
विज्ञापन


नारनौल। जिले में कांवी, लहरोदा, भांखरी, रघुनाथपुरा और गोद गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द ही नया भवन मिलने वाला है। अब पंचायती राज विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्रों का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जिन पर करीब 2.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इससे उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करने वाले स्टाफ व मरीजों को आधुनिक सुविधाओं युक्त भवन मिल सकेगा। अभी ज्यादातर उपस्वास्थ्य केंद्र सार्वजनिक भवनों या फिर जर्जर भवनों में चल रहे हैं, लेकिन अब इन उपस्वास्थ्य केंद्रों को बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन उपस्वास्थ्य केंद्रों पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात रहता है। वहीं, एक मेल एमपीएचडब्ल्यू और फिमेल एमपीएचडब्ल्यू तैनात रहते हैं। इन उपस्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ था। इसकी वजह से स्टाफ कर्मियों सहित उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कंडम हो चुके भवनों की सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजी गई थी। अब पांच उप स्वास्थ्य केंद्राें के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सुरहेती जाखल, सिसोठ, बसई, दुलोठ अहीर, निंबेहड़ा, जेरपुर, कुराहवटा, खुडाना, नावा, पल्ह, पाली, मंडोला, दौंगड़ा अहीर में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है।




पांच हजार की आबादी पर बनाया जाता है उपस्वास्थ्य केंद्र
जिले में पांच उपस्वास्थ्य केंद्रों का नया भवन बनने से करीब 25 हजार आबादी को मूलभूत सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी भवन के अभाव में स्टाफ व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक उपस्वास्थ्य केंद्र पांच हजार की आबादी पर होता है।

जिले में इन उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए जारी किया टेंडर


उपस्वास्थ्य केंद्र राशि


कांवी 46.24
लहरोदा 46.40
भांखरी 46.25
रघुनाथपुरा 46.25
गोद 45.98

वर्जन


जिले में पांच उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए नए भवन बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इनका निर्माण पंचायती राज विभाग की तरफ से किया जाएगा। पांचों उपस्वास्थ्य केंद्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। -डॉ. दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed