{"_id":"698386f00d3610d1ed065f0a","slug":"five-more-accused-arrested-in-the-firing-incident-in-rambas-village-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135684-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव रामबास में फायरिंग के पांच और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव रामबास में फायरिंग के पांच और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो नंबर-21पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। गांव रामबास में हुई फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 5 और आरोपियों सुरानी निवासी आशीष, अंकित, सचिन, मोहित और अमन निवासी धनौंदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध देसी पिस्टल भी बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। घटना 1 फरवरी की है, जब गांव रामबास निवासी विरेन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात युवकों ने उसके घर पर आकर परिजनों के साथ गाली-गलौज की।
शिकायतकर्ता के वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस की ओर से 5 आरोपियों रविन्द्र, सचिन, पवन, गुलाब और दीपक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।