{"_id":"686d6cf12089dcfebc0ce04b","slug":"five-accused-arrested-in-blind-murder-near-pacheri-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126893-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पचेरी के पास ब्लाइंड मर्डर में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पचेरी के पास ब्लाइंड मर्डर में पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।स्रोत पुलिस
नारनौल। नारनौल-सिंघाना मार्ग पर पचेरी खुर्द के पास हत्या कर फेंके गए युवक के शव के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो युवक नारनौल के कोजिंदा व कनीना के बवानिया गांव के रहने वाले हैं।
इसके अलावा तीन आरोपी पचेरी के आसपास के रहने वाले हैं। बता दें कि 6 जुलाई को पचेरी के नजदीक आरआर होटल से आगे सिंघाना की ओर बालाजी धर्मकांटा के सामने सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी राजपाल मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। शव मुख्य मार्ग से करीब 5 फीट अंदर पड़ा मिला था।
शरीर पर गंभीर चोटों और घसीटने के निशान थे। सिर, नाक, कान पर गहरी चोटें थीं। मामला हत्या का प्रतीत होने पर तुरंत जांच शुरू की गई। एफएसएल टीम, एमआई टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड बार-बार बालाजी धर्मकांटा की ओर दौड़ा, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।
विज्ञापन
तकनीकी निगरानी व मुखबिरों से सूचना मिली कि घटना की रात धर्मकांटे पर शराब पार्टी हुई थी। वहां पचेरी खुर्द निवासी सुरेंद्र, डुमोली खुर्द निवासी विक्रम गुर्जर, कनीना के बवानिया निवासी धन्नजय, नारनौल के कोजिंदा निवासी सुनील और सिंघाना निवासी कार्तिक शर्मा मौजूद थे। पुलिस जब इनकी तलाश में पहुंची तो सभी फरार मिले।
तकनीकी सहायता से विक्रम को पकड़ा गया और उससे मिली जानकारी पर बाकी चारों को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पार्टी के दौरान एक अनजान व्यक्ति वहां आया, जो बार-बार पूछने पर भी अपना नाम नहीं बता रहा था। उन्हें शक हुआ कि वह मुखबिर हो सकता है। गुस्से में आकर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाद में शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव बुहाना मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। आसपास के जिलों और राज्यों में गुमशुदगी रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। झुन्झुनू के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।