फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First grade student beaten with stick by teacher, referred to higher centre

संशोधित : पहली कक्षा के बच्चे को अध्यापिका ने डंडे से पीटा, हायर सेंटर रेफर

Mon, 09 Mar 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
First grade student beaten with stick by teacher, referred to higher centre
फोटो 26बच्चे के शरीर डंडे के पड़े निशान।स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : कोटला रोड पर पाइप लाइन मरम्मत के बाद ऊबड़-खाबड़ स्थित में सड़क। संवाद
नांगल चौधरी(नारनाैल)। नांगल चौधरी के सरस्वती विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को अध्यापिका ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए। परिजनों के अनुसार, बच्चा कक्षा में पढ़ाई के दौरान अध्यापिका से एक सामान्य सवाल पूछ बैठा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अध्यापिका ने बच्चे को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बच्चे के घर पहुंचने पर जब उसने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और शरीर पर पड़े घाव दिखाए तो परिवार के लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

बच्चे की हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र के पिता सरजीत ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित अध्यापिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि छोटे बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नांगल चौधरी थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि बच्चे से मारपीट के मामले में अभिभावकों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
बच्चे को अस्पताल में लाया गया था तब अस्पताल की तरफ से सूचना आई है। बयान के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed