{"_id":"6a36d37e25d5c6e00f00fc20","slug":"first-counselling-for-admission-in-postgraduate-courses-in-hcu-from-23rd-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127544-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 23 से
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में स्नातकोत्तर यानी पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून को समाप्त हो गई। अब 23 जून से काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। अब तक संस्थान में 6,080 युवाओं ने आवेदन किया है।
संस्थान की ओर पंजीकरण में संशोधन के लिए आवेदकों को 20 से 21 जून तक का समय दिया गया है। इस दौरान आवेदक करेक्शन विंडो पर गलतियां ठीक करवा सकेंगे। विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2026 के तहत स्नातकोत्तर के 43 कार्यक्रमों में 1457 सीटें उपलब्ध हैं।
पहली काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट 23 जून को जारी होगी। इसके आवेदक 24 जून तक फीस भरकर दाखिला पक्का कर पाएंगे। 25 जून को दूसरी मेरिट सूची और 26 जून तक फीस भर पाएंगे। वहीं, 27 को तीसरी सूची जारी होगी और इसकी फीस 29 जून तक भरी जाएगी जबकि चौथी सूची 30 जून को प्रकाशित की जाएगी और इसमें शामिल आवेदक 1 जुलाई तक फीस भरकर दाखिला ले पाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद खाली सीटों की सूची प्रकाशित होगी और इनको भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग जारी की जाएगी। इसके बाद 13 जुलाई को विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग करनी होगी और 14 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
-- -- -- --
- वर्जन
स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जून को समाप्त हो गई। अब अभ्यार्थियों के लिए 20 व 21 जून को करेक्शन विंडो खोली गई है और इस दौरान अभ्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। -डॉ. सुमित कुमार, प्रभारी, दाखिला समिति, हकेंवि