{"_id":"57dee7944f1c1b041fa82308","slug":"firing-temple-afraid-social-media-post-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मसानी मंदिर के पास चलाई गोली, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता मसानी मंदिर के पास चलाई गोली, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
gun
यहां के मोहल्ला नई सराय स्थित माता मसानी परिसर में मंदिर के पास शनिवार देर रात दो युवकों में विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने बंदूक निकाल कर वहां फायर कर दिया। युवक के मंदिर परिसर में फायर करने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस बारे में किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है। जबकि सोशल मीडिया में यह पोस्ट वायरल हो गया है।
शनिवार देर रात को माता मसानी पर कुछ लोग बैठे हुए थे। वहां पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर वहां पर एक युवक ने दूसरे युवक के बंदूक तान दी। इसके बाद उसने जमीन में दो फायर कर दिए। इससे एक गोली का बारूद उछल कर एक अन्य युवक को लग गया। इस घटना की जानकारी हालांकि किसी ने पुलिस को नहीं दी, मगर वहां के शख्स ने इस घटना को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं इस बारे में पुलिस के पीआरओ नरेश कुमार का कहना है कि अभी किसी ने घटना की शिकायत नहीं दी है। शिकायत देने पर कार्रवाई की जाएगी।