फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firing after going home due to mutual dispute

आपसी कहासुनी होने पर घर जाकर की फायरिंग

Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Firing after going home due to mutual dispute
गांव मांदी में मोलडनाथ मेले में दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। घटना के बाद कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर जाकर हमला कर दिया। इस दौरान बचाव करने आई महिला पर हमलावरों ने गोली चला दी। जिसमें महिला के पैर में गोली लगने से घायल हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला के ससुर की शिकायत पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल महिला व घायल ससुर को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी हरद्वारी ने बताया कि शुक्रवार को गांव में मेला था जिसकी कमेटी का वह सदस्य है। दिन के समय मेले में उसका भतीजा उमेद उर्फ बबलू शराब पी रहा था जिसको ऐसा करने से मना किया और समझाया। इस पर दोनों में आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने घर आ गया। सायं करीब 6 बजे अपने मकान में गांव के सुरेश व रामपाल के साथ बैठा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आए जिनमें दो उसके नाते में पोते अभिमन्यु व अनुराग उर्फ धोलिया व दो युवक अन्य साथ थे। इनके हाथों में डंडे व लोहे की राड थी। अभिमन्यु के हाथ में रिवाल्वर भी थी। अभिमन्यु ने आते ही घर में घुसकर उसे डंडा मारा। फिर अभिमन्यु ने उसे को जान से मारने के लिए अपने रिवाल्वर से गोली चला दी जोकि उसकी पुत्रवधू प्रियंका के पैर में लगी। वहीं अनुराग ने अपने हाथ में लिया हुआ डंडा उसके सिर में मारा तथा अभिमन्यु ने फिर से फायर किया। शोर-शराब सुनकर गांव के काफी लोग वहां आ गए तो आरोपी वहां से भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। उसकी पुत्रवधू प्रियंका को इलाज के लिए नारनौल सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार दल बल सहित मौके पर पहुंचे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार भी अस्पताल में पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने हरद्वारी की शिकायत पर अभिमन्यु व अनुराग उर्फ धौलिया सहित दो अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मांदी में शुक्रवार सायं 7 बजे गोली लगने से एक महिला घायल हो गई थी जिसकी शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लगातार गांव में दबिश दे रही है। शुरूआती दौर में मामला पारिवारिक झगड़े का लग रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर मनीष कुमार, सदर थाना प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed