फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firefighters' Strike Continues; Relay Hunger Strike Begins on April 27

Mahendragarh-Narnaul News: दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 27 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Sun, 26 Apr 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Firefighters' Strike Continues; Relay Hunger Strike Begins on April 27
फोटो संख्या:55-- दमकल विभाग  कार्यालय में धरने पर बैठकर नारेबाजी करते कर्मचारी-- संवाद
महेंद्रगढ़। दमकल कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल रविवार को जारी रखी। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 27 अप्रैल को जिला मुख्यालय दमकल कार्यालय में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। राज्य कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर 19 दिन से हड़ताल पर बैठे है। प्रदेश सरकार की ओर से कोई अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। राज्य कमेटी के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक हड़ताल जारी रहेगी। 27 अप्रैल को दमकल कार्यालय में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed