{"_id":"6aef6e6c0777df79250f0d56","slug":"firecrackers-seized-from-a-house-in-bachhod-found-in-5-sacks-fir-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147531-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाछोद में मकान से 5 कट्टों में पटाखे बरामद, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाछोद में मकान से 5 कट्टों में पटाखे बरामद, एफआईआर
विज्ञापन
नारनौल। थाना सदर नारनौल पुलिस ने गांव बाछोद में एक मकान पर छापेमारी कर 5 कट्टों में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर मकान मालिक विनोद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि 6 नवंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बाछोद निवासी विनोद ने अपने मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे हैं। सूचना पर पुलिस ने मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक कमरे में खुले और पैकेटों में रखे सुतली बम, रॉकेट, चकरी, फ्लावर पॉट और फुलझड़ियां सहित कई प्रकार के पटाखे मिले।
पुलिस ने मकान मालिक से पटाखों के भंडारण का लाइसेंस और परमिट मांगा लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों के नमूने लेकर बाकी सामग्री को सील कर कब्जे में ले लिया। विस्फोटक पदार्थों से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 पर दें।