फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire started raining from the sky, the temperature reached 39 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: आसमान से बरसने लगी आग, तापमान 39 डिग्री पर पहुंचा

Sat, 15 Apr 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fire started raining from the sky, the temperature reached 39 degrees
नारनौल। गर्मी ने अपने प्रचंड तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते क्षेत्र के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि वीरवार को नारनौल का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर था। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पिछले चार पांच दिनों से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है, क्योंकि पश्चिमी मरूस्थलीय गर्म हवाओं का आगाज सीधे तौर पर मैदानी राज्यों पर बना हुआ है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में नमी समाप्त होने लगी है। साथ ही साथ सुबह से शाम तक सूर्य देव की उष्ण धूप भी इस गर्मी को और प्रचंड बना रही है। शुक्रवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। साथ ही नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.0 डिग्री सेल्सियस और 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी तीन-चार दिन ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने तथा तापमान में और 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। मगर 16 अप्रैल और 19 अप्रैल को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसकी वजह से बादलवाही देखने को मिलेगी। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 18-20 अप्रैल के दौरान 50-70 प्रतिशत इलाके पर बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी और 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की फिर से संभावनाएं बन रही है। इस मौसम प्रणाली का अधिक प्रभाव 19 अप्रैल को देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed